Add Your Heading Text Here

HomeCrimeपंजाब पुलिस ने ड्रग माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय तस्कर सतप्रीत के खिलाफ ब्लू नोटिस जारी किया

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर शुरू की गई मुहिम ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ के दौरान अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट को बड़ा झटका देते हुए, विशेष जांच टीम (SIT) के सतत प्रयासों के बाद कनाडा-आधारित नशा तस्कर सतप्रीत सिंह थिआड़ा उर्फ सत्ता के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है।

गौरतलब है कि नशे के व्यापार में शामिल होने के बाद सतप्रीत सिंह उर्फ सत्ता निवासी गांव बंगा, नवांशहर को वर्ष 2021 में बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में सह-आरोपी के रूप में नामजद किया गया था। उल्लेखनीय है कि इस संबंध में केस थाना पंजाब स्टेट क्राइम, एसएएस नगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 25, 27ए और 29 के तहत एफआईआर नंबर 02 दिनांक 20/12/21 को दर्ज किया गया था।

जांच में पाया गया कि जब कुख्यात भोला ड्रग रैकेट पंजाब में सक्रिय था, उस समय आरोपी सतप्रीत सत्ता 2007 से 2013 के बीच नियमित रूप से भारत आता-जाता रहा। आरोपी 6000 करोड़ रुपये के अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट से जुड़ा हुआ था और उस समय के कई राजनीतिक व्यक्तियों के साथ उसके करीबी संबंध थे।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *