
चंडीगढ़ – जेल में बंद शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम मजीठिया की बैरक बदलने से जुड़ी अर्जी पर सुनवाई अब 28 अगस्त को होगी। कोर्ट ने मामले की सुनवाई को टालते हुए अगली तारीख दे दी है।
मजीठिया के वकील दमनबीर सिंह सोबती ने मीडिया से बातचीत में कहा कि एक बार फिर सरकारी पक्ष के वकील ने कोर्ट को गुमराह कर तारीख आगे बढ़वा ली है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके मुवक्किल के मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है।
सोबती ने कहा कि जेल प्रशासन मनमानी कर रहा है और जब भी कोई व्यक्ति मजीठिया से मिलने आता है, तो सुपरिंटेंडेंट आदेश न होने का हवाला देकर मिलने से रोक दिया जाता है। उन्होंने इसे अन्यायपूर्ण बताते हुए न्याय की मांग की।









