Add Your Heading Text Here

HomePoliticsपंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ को पुलिस ने हिरासत में लिया।

पंजाब में राजनीति गरमा गई है। पुलिस ने मंगलवार को पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ को हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही संदीप जाखड़ और कई अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने पकड़ा।

दरअसल, भाजपा की ओर से अबोहर में केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर सहायता कैंप लगाया गया था। इस कैंप में शामिल होने के लिए सुनील जाखड़ रवाना हुए, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। विरोध में जाखड़ टोल प्लाजा के पास धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा, “मुझे गिरफ्तारी की कोई परवाह नहीं है। हम तो गरीबों का भला करने और केंद्र की योजनाओं की जानकारी देने निकले हैं, लेकिन पंजाब सरकार हमें रोक रही है।”

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले पंजाब पुलिस ने भाजपा के मेगा प्रोग्राम ‘भाजपा के सेवक, आ गए आपके द्वार’ के तहत करीब तीन दर्जन कैंपों में पहुंचे लगभग 125 भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था।

इस कार्रवाई के बाद भाजपा ने ‘आप’ सरकार के खिलाफ संघर्ष का ऐलान कर दिया। भाजपा पंजाब के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को नेताओं की गिरफ्तारियों के विरोध में ज्ञापन भी सौंपा था। आज जब भाजपा की ओर से इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था, उसी दौरान पुलिस ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को हिरासत में ले लिया।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *