Add Your Heading Text Here

HomeNATIONALपरिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के घर गूंजेगी किलकारियां, जल्द बनेंगे माता-पिता

बॉलीवुड से एक बड़ी और खुशखबरी सामने आई है। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और उनके पति, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इस कपल ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक प्यारी पोस्ट साझा कर अपनी खुशी दुनिया से बांटी।

इंस्टाग्राम पर किया इमोशनल ऐलान

सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट में कपल ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें बच्चे के छोटे-छोटे पैरों के निशान नजर आ रहे हैं। तस्वीर पर लिखा है – “1+1=3”, जो साफ इशारा करता है कि उनके परिवार में एक नया सदस्य जुड़ने वाला है। तस्वीर के साथ दोनों ने कैप्शन लिखा – “हमारी छोटी सी दुनिया, जल्द आ रही है।”

फैन्स और सितारों ने दी बधाइयां

जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई। प्रशंसक ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे भी इस खुशी में शामिल हो गए। सोनम कपूर, हुमा कुरैशी, भूमि पेडनेकर, टीना दत्ता और निमरत कौर समेत कई जानी-मानी हस्तियों ने इस कपल को ढेरों बधाइयां दीं।

2023 में रचा था शादी का बंधन

गौरतलब है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर 2023 को बड़े धूमधाम से हुई थी। यह शादी उस वक्त मीडिया और सोशल प्लेटफॉर्म्स पर खूब चर्चा में रही थी। अब, इस नई खुशखबरी ने दोनों के प्रशंसकों को एक बार फिर उत्साहित कर दिया है।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *