Add Your Heading Text Here

HomeIndiaकॉमेडियन कपिल शर्मा को धमकी देने वाले गैंग के चार शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 29 अगस्त 2025 – दिल्ली और मोहाली पुलिस की विशेष टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात रोहित गोडारा–हैरी बॉक्सर गैंग से जुड़े चार शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। इन अपराधियों ने न सिर्फ मोहाली के एक व्यापारी पर हमले की साजिश रची थी, बल्कि मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को भी धमकी दी थी। इस कार्रवाई को संभावित बड़ी वारदात को टालने में अहम सफलता माना जा रहा है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इन शूटरों ने मोहाली के एक कारोबारी पर विवाद को लेकर हमला करने की योजना बनाई थी। इसी दौरान उन्होंने कपिल शर्मा को भी टारगेट करने की धमकी दी। छापेमारी में पुलिस ने चार पिस्तौल और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए, जिससे साफ है कि पूरी तैयारी के साथ हमला करने की प्लानिंग थी।

पुलिस आयुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि यह गिरफ्तारी 27 अगस्त की रात हुए मुठभेड़ के बाद संभव हुई। इसमें सबसे पहले गैंग के दो गुर्गों कार्तिक झक्कर और क्विश फुतेला को पकड़ा गया। पूछताछ के बाद राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी मनोज और पवन कुमार को भी दबोच लिया गया।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *