Add Your Heading Text Here

HomeIndiaहरभजन-श्रीसंत विवाद का वीडियो सार्वजनिक, पत्नी बोलीं – शर्म करो!

नई दिल्ली।
पूर्व क्रिकेटर एस. श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी श्रीसंत ने पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क पर जमकर निशाना साधा है। मामला है आईपीएल 2008 के दौरान हुए कुख्यात “स्लैपगेट” विवाद के फुटेज को सामने लाने का, जिसमें हरभजन सिंह और श्रीसंत शामिल थे।

भुवनेश्वरी ने इस कदम को “घिनौना, दिलहीन और अमानवीय” करार दिया और कहा कि दोनों खिलाड़ी अब इस घटना को पीछे छोड़ चुके हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा—
“शर्म करो @lalitkmodi और @michaelclarkeofficial। सिर्फ सस्ती पब्लिसिटी और व्यूज़ के लिए 2008 की घटना को फिर से उछालना इंसानियत नहीं है। हरभजन और श्रीसंत दोनों अब पिता हैं और अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। पुराने ज़ख्म कुरेदने की यह कोशिश बेहद शर्मनाक है।”

पॉडकास्ट में जारी हुआ फुटेज

हाल ही में माइकल क्लार्क के Beyond23 पॉडकास्ट में वह क्लिप दिखाई गई, जो अब तक कभी सार्वजनिक नहीं हुई थी। वीडियो में मुंबई इंडियंस के तत्कालीन कप्तान हरभजन सिंह को पोस्ट-मैच हैंडशेक के दौरान श्रीसंत को थप्पड़ मारते हुए देखा गया। इसके बाद श्रीसंत मैदान पर फूट-फूटकर रोते नज़र आए, जिन्हें कप्तान महेला जयवर्धने और साथी खिलाड़ी इर्फान पठान ने संभाला।

ललित मोदी का दावा

ललित मोदी ने कहा कि यह फुटेज उनके पास सालों से सुरक्षित था। उन्होंने बताया—
“मैच खत्म होने के बाद कैमरे बंद हो चुके थे, लेकिन मेरे सिक्योरिटी कैमरे ने पूरा दृश्य कैद कर लिया था। मैंने इसे कभी जारी नहीं किया, लेकिन अब सामने आया है। उस समय हरभजन पर आठ मैच का बैन लगाया गया था। यह सिर्फ एक खिलाड़ी का मामला नहीं था, बल्कि लीग की साख बनाए रखने के लिए एक मिसाल कायम करना ज़रूरी था।”

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *