Add Your Heading Text Here

HomeIndiaकेजरीवाल का संदेश: पंजाब को बचाने के लिए मिलकर आगे बढ़ें देशवासी

पंजाब के 12 जिलों में आई बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। लाखों लोग प्रभावित हैं और हालात गंभीर बने हुए हैं। इस बीच, आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों से पंजाब के लोगों की मदद के लिए आगे आने की अपील की है।

केजरीवाल ने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखते हुए कहा कि, “जब भी देश पर कोई आपदा आई है, पंजाब ने हमेशा सबसे आगे रहकर बोझ उठाया है। लेकिन आज जब पंजाब संकट में है, तो उसकी मदद के लिए बहुत कम लोग आगे आ रहे हैं। मैं सभी से अपील करता हूं कि इस कठिन समय में पंजाब के लोगों की हर संभव मदद करें।”

AAP ने ऐलान किया है कि पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों ने अपनी एक-एक महीने की तनख्वाह मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर दी है। साथ ही, दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ता और नेता घर-घर जाकर बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री जुटाएंगे।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *