CITY HOME NEWS

HomeBusinessGST रिफॉर्म की पहली बैठक: 175 वस्तुओं पर हो सकती है दरों में कटौती

नई दिल्ली: देश की पहली और सबसे बड़ी कर सुधार बैठक, 56वीं GST काउंसिल की बैठक, आज से शुरू हो गई है। इस बैठक का इंतजार न सिर्फ कंपनियों बल्कि आम नागरिक भी बेसब्री से कर रहे हैं, क्योंकि 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से ऐलान किया था कि दिवाली तक नया GST रिफॉर्म लागू किया जाएगा।

दो दिन चलने वाली इस बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में दो टैक्स स्लैब लागू करने और आम आदमी की रोजमर्रा की चीजों को सस्ती करने के मुद्दों पर चर्चा होगी।

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 175 वस्तुओं पर GST दरों में कटौती की संभावना है। इन वस्तुओं में खाद्य पदार्थ, स्नैक्स, बादाम, रेडी-टू-ईट आइटम, जैम, घी, मक्खन, अचार, मुरब्बा, चटनी के साथ-साथ ऑटोमोबाइल, ट्रैक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, एसी और रेफ्रिजरेटर जैसी महंगी वस्तुएं भी शामिल हैं। अगर मंत्रिसमूह (GOM) द्वारा प्रस्तावित दरों में कटौती को GST काउंसिल मंजूरी दे देती है, तो औसत GST दर वर्तमान के लगभग 11.5% से घटकर 10% से नीचे आ सकती है।

इसके अलावा, मंत्रियों के समूह ने स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम को GST से मुक्त करने का सुझाव भी दिया है। हालांकि, इससे सरकारी राजस्व में गिरावट आएगी। तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क के अनुसार, इस छूट से अनुमानित रूप से सालाना 9,700 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हो सकता है।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *