Add Your Heading Text Here

HomePunjabपुलिस की गिरफ्त से भागे पठानमाजरा का वीडियो संदेश: “मुझे फर्जी मुठभेड़ में मारने की साजिश”

चंडीगढ़: सनौर से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने सरकार और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक वीडियो संदेश में उन्होंने दावा किया कि करनाल में उन्हें गिरफ्तार करने गई पुलिस ने असल में उन्हें फर्जी मुठभेड़ में खत्म करने की योजना बनाई थी।

पठानमाजरा ने कहा कि उन्हें समय रहते इसकी भनक लग गई और वे मौके से निकलने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनकी गाड़ी पर गोली चलाने की कोशिश भी की, लेकिन वह सुरक्षित बच निकले।

अपने संदेश में विधायक ने सीधे तौर पर “दिल्ली लॉबी” को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि यह ताकतें पंजाब को कमजोर करने पर आमादा हैं और प्रदेश के नेताओं को इनकी खिलाफत करनी चाहिए। उन्होंने कहा, “जब अब्दाली जैसे हमलावर पंजाब को नहीं डरा सके, तो हम दिल्ली लॉबी से क्यों डरें?”

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *