Add Your Heading Text Here

HomePunjabमानसा में युवक की गोली मारकर हत्या:शराब ठेकेदार के कर्मचारियों का विवाद सुलझाने गया था, आरोपी फरार; परिवार का प्रदर्शन

मानसा में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक के परिजनों ने अस्पताल में प्रदर्शन कर हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। मृतक के रिश्तेदार नन्नू ने बताया कि कुछ दिन पहले उनका शराब ठेकेदार के कर्मचारियों से झगड़ा हुआ था। बुधवार को समझौता करने के लिए बुलाया गया था। लेकिन वहां पहले से मौजूद लोगों ने नौजवान पर गोली चला दी। घटना बुढलाड़ा में बीती रात की है, जहां एक पुराने विवाद को सुलझाने के दौरान सेवक सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ​​​​​​​बुढलाड़ा के डीएसपी सिकंदर सिंह चीमा ने कहा कि समझौता बातचीत के दौरान विवाद बढ़ने पर यह घटना हुई। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मृतक को बुढलाड़ा के अस्पताल लाया गया। परिजनों ने अस्पताल में प्रदर्शन किया और हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *