Add Your Heading Text Here

HomePunjabपंजाब CM भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी:AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल मिल कर निकले; बाढ़ प्रभावित एरिया के दौरे पर सस्पेंस

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत बिगड़ गई है। वह पिछले दो दिनों से बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर थे। आज उनसे मिलने के लिए पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पहुंचे थे। आज मुख्यमंत्री को गुरदासपुर और अन्य बाढ़ प्रभावित जिलों में जाना था, अभी तक उनके आगे के प्रोग्राम पर सस्पेंस बरकरार है। वहीं, डॉक्टरों की टीम भी उनकी रिहायश पर पहुंची। पता चला है कि तबीयत रात में बिगड़ी थी। इसके बाद अरविंद केजरीवाल और पार्टी प्रधान अमन अरोड़ा उनके साथ मिलने पहुंचे। यह मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली। इसके बाद वह वहां से निकले हैं। इस दौरान एक गाड़ी में दोनों सवार थे। केजरीवाल अगली सीट पर बैठे थे। जबकि अमन अरोड़ा पीछे वाली सीट पर थे। लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी ने कुछ नहीं बोला है। केजरीवाल पंजाब दौरे पर निकले पता चला है कि अरविंद केजरीवाल अब पार्टी प्रधान अमन अरोड़ा के साथ सुल्लतानपुर लोधी और उसके आसपास के इलाके का दौरा करेंगे। सीएम मान नहीं जा रहे है। वहीं, डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है। उम्मीद है कि जल्दी ही सीएम हाउस से इस बारे अपडेट आएगा। कल बुलाई है कैबिनेट मीटिंग मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 5 सितंबर को कैबिनेट बैठक बुलाई है। इस बैठक में बाढ़ की स्थिति सहित कई मुद्दों पर रणनीति बनाई जानी थी। हालांकि अब यह स्पष्ट नहीं है कि कल कैबिनेट बैठक होगी या नहीं। फिलहाल बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने के लिए मुख्यमंत्री ने मंत्रियों की एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है, जिसमें पाँच मंत्रियों को शामिल किया गया है।
पिछले साल भी सितंबर में हुए थे बीमार
2024 में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत बिगड़ गई थी। 26 सितम्बर को उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। रूटीन चेकअप में पता चला था कि उनकी पल्मोनरी आर्टरी (फेफड़े की धमनी) में सूजन है, जिससे ह्रदय पर दबाव और ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी। बाद में जांच में उन्हें लैप्टोस्पायरोसिस नामक संक्रमण पाया गया, जो बारिश और गंदे पानी से फैलने वाला बैक्टीरियल इन्फेक्शन है। डॉक्टरों ने एंटीबायोटिक्स से इलाज शुरू किया और उन्हें कुछ दिन निगरानी में रखा था। 30 सितम्बर 2024 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।ब पांच से चार दिन अस्पताल में रहे। इलाज के बाद वे पूरी तरह ठीक होकर नियमित कार्यों में लौट आए थे।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *