Add Your Heading Text Here

HomePunjabकपूरथला में बारिश से दो बिल्डिंग गिरी:विजिलेंस ऑफिस का पिछला हिस्सा ढहा, मलबा हटाने का काम जारी

पंजाब के कपूरथला में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण दो बिल्डिंग गिर गईं। शेरगढ़ मोहल्ले में बुधवार रात करीब 9 बजे एक जर्जर बिल्डिंग ढह गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।इमारत गिरने से आसपास धूल का गुबार फैल गया। इससे पास के एक मकान का गेट और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस गली से आमतौर पर लोगों का आवागमन बना रहता है। यहां बच्चे खेलते हैं और महिलाएं-बुजुर्ग भी गुजरते हैं।दूसरी घटना अमन नगर क्षेत्र में हुई। यहां विजिलेंस ऑफिस के पीछे का हिस्सा गिर गया। यह पहले सेल टैक्स विभाग का कार्यालय था। विभाग के नई इमारत में स्थानांतरित होने के बाद से यह हिस्सा खाली पड़ा था। प्रशासन दोनों जगहों पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। मलबा हटाने का काम जारी है। पिछले कुछ दिनों से कपूरथला में हो रही बारिश से जलभराव की समस्या भी बनी हुई है।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *