Add Your Heading Text Here

Homeludhianaलुधियाना में बैंककर्मियों ने दो ठगों को पकड़ा:बुजुर्ग को बातों में लगाकर थैले से कैश निकाला, कर्मचारियों ने देखा

लुधियाना में आज यानी गुरुवार को दो ठगों को बैंककर्मियों ने पकड़ लिया। आरोपी एक घंटे तक बैंक में बैठकर शिकार की तलाश में थे। घटना जगराओं शहर के रायकोट रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की है। 77 वर्षीय दयाल सिंह कोठे बग्गू से जब बैंक में 50 हजार रुपए जमा करवाने पहुंचे, तो आरोपियों ने उन्हें अपना निशाना बनाया। पैसे खुले करवाने के बहाने उनका थैला अपने हाथ में ले लिया। बातों में उलझाकर थैले से 9 हजार रुपए निकाले। बैंककर्मियों को शक हुआ और उन्होंने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से 9 हजार रुपए बरामद हुए। बैंक अधिकारियों ने तुरंत थाना सिटी पुलिस को सूचित किया। पूछताछ करने पर हुआ शक
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे श्री मुक्तसर साहिब के रहने वाले हैं। उनका कहना था कि वे लुधियाना जा रहे थे और भूख लगने पर कुलचे खाने जगराओं उतरे थे। लेकिन वे रायकोट रोड पर बैंक में कैसे पहुंचे, इसका कोई जवाब नहीं दे सके। क्योंकि बस स्टैड से रायकोट रोड घटना स्थल करीब तीन किलोमीटर था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। बुजुर्ग के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आरोपियों पर मामला दर्ज किया जाएगा।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *