Add Your Heading Text Here

HomeEntertainmentकरण औजला ने जिमी फॉलन के शो पर मचाया धमाल, भांगड़ा सिखाया, रचा इतिहास

पंजाबी म्यूज़िक स्टार करण औजला ने अमेरिकी टीवी पर इतिहास रच दिया। एनबीसी के मशहूर शो द टुनाइट शो starring जिमी फॉलन में अपने डेब्यू पर औजला ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। उन्होंने अपने लोकप्रिय गाने “बॉयफ्रेंड” और “गभ्रू” का मेडले पेश कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

यह शो सिर्फ म्यूज़िक तक ही सीमित नहीं रहा। औजला ने पंजाबी संस्कृति का रंग भी मंच पर बिखेरा। उन्होंने शो के होस्ट जिमी फॉलन को लाइव ऑडियंस के सामने भांगड़ा सिखाया। हल्के-फुल्के अंदाज़ में फॉलन ने कहा, “आई एम नॉट रेडी फॉर दिस,” जिस पर औजला ने हौसला बढ़ाते हुए जवाब दिया, “इट्स ईज़ी, इट्स ईज़ी।” कुछ ही देर में दोनों ताल पर थिरकते नज़र आए और फॉलन उत्साहित होकर बोले, “लेट्स गो, मैन। दैट्स व्हाट आई एम टॉकिंग अबाउट!”

शो के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया यह वीडियो देखते ही वायरल हो गया। कैप्शन में लिखा था: “@karanaujla teaches Jimmy some bhangra! #KaranOnFallon #FallonTonight”

म्यूज़िक इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि करण औजला की यह मौजूदगी न केवल उनके करियर के लिए बड़ी उपलब्धि है, बल्कि पंजाबी संगीत को भी वैश्विक पटल पर नई पहचान दिलाने वाला क्षण है। यह इस बात का सबूत है कि पंजाबी बीट्स और भांगड़ा अब वेस्टर्न मेनस्ट्रीम कल्चर का हिस्सा बनते जा रहे हैं।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *