CITY HOME NEWS

HomeEntertainmentरेप केस में आशीष कपूर को जमानत:मोबाइल लोकेशन ऑन रखने की शर्त, एक्टर के वकील ने पीड़िता के नशे में होने का दावा किया

टीवी एक्टर आशीष कपूर को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट से रेप के मामले में जमानत मिल गई है। यह जमानत उन्हें कुछ शर्तों के साथ दी गई है। दरअसल, आशीष कपूर को महाराष्ट्र के पुणे में एक महिला द्वारा लगाए गए रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इन शर्तों के आधार पर मिली एक्टर को जमानत टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, 10 सितंबर को न्यायाधीश भूपिंदर सिंह ने आशीष कपूर को जमानत दी। कोर्ट ने आदेश दिया कि आशीष कपूर 1 लाख रुपए की जमानत राशि जमा करें। कोर्ट ने आगे कहा सभी तथ्यों, सीसीटीवी फुटेज, दस्तावेजों और अन्य पहलुओं के आधार पर एक्टर का अतीत साफ-सुथरा पाया गया। इसी के आधार पर कोर्ट ने माना कि आगे की जांच के लिए आशीष की मौजूदगी जरूरी नहीं है, इसलिए उन्हें जमानत दी जाती है। हालांकि, शर्त के तौर पर उन्हें हमेशा अपना मोबाइल फोन चालू रखना होगा और उसमें लोकेशन भी ऑन होनी चाहिए। वहीं, इस मामले में आशीष कपूर की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। बता दें, पुलिस ने इस मामले की पड़ताल के लिए 5 दिनों की रिमांड मांगी गई थी जिसमें से 4 दिन की अनुमति मिल भी गई थी। वहीं, एक्टर के वकील दीपक शर्मा ने अदालत को बताया कि शिकायतकर्ता शराब के नशे में थी और पार्टी में कई मेहमानों से गले मिल रही थी। एक्टर के खिलाफ आरोप झूठे हैं और केवल पैसे वसूलने के लिए लगाए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस साल शिकायतकर्ता ने अपने मकान मालिक के खिलाफ पहले भी मामला दर्ज कराया था। जानें क्या है पूरा मामला? पुलिस के मुताबिक, आशीष कपूर की महिला से जान-पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। दोनों दोस्त बने और फिर पार्टी की योजना बनाई गई, जिसमें पीड़िता भी शामिल थी। पीड़िता ने 11 अगस्त को दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें शुरुआत में आरोप लगाया गया था कि आशीष कपूर, उनके दोस्त और दो अज्ञात पुरुषों ने मिलकर उनका रेप किया है। वहीं, एक महिला (दोस्त की पत्नी) ने उनके साथ मारपीट भी की। हालांकि, बाद में महिला ने अपना बयान बदलकर कहा कि सिर्फ आशीष कपूर ने उनके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि घटना की वीडियोग्राफी की गई थी, लेकिन पुलिस को अभी तक ऐसा कोई वीडियो नहीं मिला है। अधिकारियों ने बताया कि पहले यह मामला गैंगरेप में दर्ज किया गया था, लेकिन अब इसे केवल रेप के आरोप में बदला जाएगा। वहीं, 21 अगस्त को आशीष कपूर के दोस्त और उनकी पत्नी ने अग्रिम जमानत की अर्जी दी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। सुनवाई के दौरान पीड़िता भी मौजूद थी, लेकिन उसने अपनी दलीलों में उस दोस्त का नाम नहीं लिया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान से पता चलता है कि पार्टी के दौरान आशीष कपूर और महिला एक साथ वॉशरूम में गए थे। जब वे काफी देर तक बाहर नहीं निकले, तो कपूर के दोस्त और अन्य मेहमान दरवाजा खटखटाने लगे। जबकि आशीष कपूर के दोस्त की पत्नी ने ही PCR कॉल की थी। कौन हैं आशीष कपूर बता दें, आशीष कपूर जाने-माने टीवी एक्टर हैं। उन्होंने कुर्बान, टेबल नंबर 21 और इनकार जैसी फिल्मों में काम किया है। आशीष टीवी सीरियल देखा एक ख्वाब और यह रिश्ता क्या कहलाता में नजर आ चुके हैं।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *