
मध्य प्रदेश के भोपाल में निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्राओं से दुष्कर्म के मामले में प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है. लव जिहाद और ब्लैकमेलिंग के आरोपों में शामिल साद और साहिल नामक दो आरोपियों के घरों को बुलडोजर से गिरा दिया गया है. आरोप है कि दोनों मुस्लिम ने हिंदू छात्राओं को निशाना बनाया, उनसे दोस्ती करने के बाद दुष्कर्म किया फिर अश्लील वीडियो बनाई और ब्लैकमेल करने लगे. प्रशासन ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध निर्माणों को हटाने के लिए की गई है, जो उच्च न्यायालय के आदेश के अनुरूप है. एक अन्य आरोपी, फरहान के खिलाफ भी कोर्ट के फैसले के बाद कार्रवाई की जाएगी. वहीं मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि ऐसे अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.









