Add Your Heading Text Here

HomeNATIONALक्या बिहार में सीट बंटवारे पर है NDA में विवाद? जानें Tv9 डिजिटल बैठक में क्या बोले घटक दलों के नेता
क्या बिहार में सीट बंटवारे पर है NDA में विवाद? जानें Tv9 डिजिटल बैठक में क्या बोले घटक दलों के नेता

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी तापमान चढ़ा हुआ है. आरोप लगाए जा रहे हैं कि शीट शेयरिंग को लेकर एनडीए में पेंच फंसा हुआ है. इस बीच ‘टीवी9 डिजिटल बैठक’ में बीजेपी के प्रवक्ता पीयूष शर्मा, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रवक्ता श्याम सुंदर सुमन शामिल हुए हैं, जिन्होंने अपनी-अपनी पार्टी का पक्ष रखा है.

LJPR प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना ने सीट शेयरिंग को लेकर कहा कि हर एक पार्टी के कार्यकर्ताओं की अपेक्षा होती है कि उन्हें ज्यादा से ज्यादा सीटें मिलें. जो कार्यकर्ता क्षेत्र में जाकर के लोगों की सेवा करने का वचन देते हैं वह सरकार में रहकर के सेवा करना चाहते हैं. यह स्वाभाविक प्रक्रिया है. हमारी जो अपेक्षाएं जो उनको बातचीत के दौरान रखा जाएगा, लेकिन इतना जरूर है कि मुझे लगता है कि जिस तरह का स्ट्राइक रेट हमारी पार्टी का है उसका सम्मान होना चाहिए. हम बिहार को अगर फर्स्ट बनाना चाहते हैं.

क्या चिराग की पार्टी से है ‘HAM का मुकाबला’?

हम के नेता श्याम सुंदर सुमन ने कहा कि हमारा कंपटीशन लोक जनशक्ति पार्टी से दूर-दूर तक नहीं है. हम एक सहयोगी गठबंधन में हैं. खासतौर पर हमारे नेता जीतन राम मांझी हों या फिर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संतोष कुमार सुमन जी हों उनकी राजनीति आप देखेंगे तो वह इस तरह की राजनीति पर विश्वास भी नहीं करते हैं. हम तो हमेशा गठबंधन कैसे मजबूत हो, बिहार को कैसे तरक्की मिले, देश कैसे तेज गति से आगे बढ़े उस पर काम किया है. हमने हमेशा ये साबित करके दिखाया है.

बीजेपी ने किया मतभेद से इनकार

बीजेपी के प्रवक्ता पीयूष शर्मा ने कहा कि एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर किसी तरह का विवाद नहीं है. हमारा सपना सशक्त भारत और विकसित बिहार बनाने का है. सशक्त भारत का नेतृत्व देश के जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं और विकसित बिहार का नेतृत्व बिहार के लोकप्रिय नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं. चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं. एनडीए में जितने भी घटक दल हैं वे परिवार की तरह रहते हैं. हमारे गठबंधन में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं है.

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *