Add Your Heading Text Here

HomeNATIONALजयपुर में भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 2 बच्चों समेत 7 की मौत; हरिद्वार से लौट रहा था परिवार
जयपुर में भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 2 बच्चों समेत 7 की मौत; हरिद्वार से लौट रहा था परिवार

राजस्थान के जयपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जिसमें दो बच्चे भी शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. हादसा जयपुर वाटिका रिंग रोड पर हुआ. कार सवार सभी लोग हरिद्वार से लौट रहे थे, अचानक अनियंत्रित होकर कार पलटने से हादसे का शिकार हो गए. सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया गया.

जानकारी के मुताबिक, हादसा जयपुक वाटिका रिंग रोड पर हुआ. अचनाकर कार अनियंत्रित होकर पलटने से कार सवार हादसे का शिकार हो गए. कार में दो बच्चे, दो महिलाओं समेत सात लोग सवार थे. इस हादसे में मौके पर ही 3 पुरुष 2 महिला 2 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हुईं है. कार सवार अपने परिजन की अस्थियां विसर्जित करके हरिद्वार से लौट रहे थे.

सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत

जयपुर वाटिका रिंग रोड पर करा अनियंत्रित होकर पलटी गई. जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी मृतकों को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल पुलिस पूरे हादसे कीजांचमेंजुटी गई है.

स्थानीय पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि जयपुर वाटिका रिंग रोड पर एक अनियंत्रित होकर पलट गई थी. जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया था. इस हादसे में सात लोगों की मौत हुई है. सभी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. कार सवार हरिद्वार से लौट रहे थे.

अनियंत्रित होकर पलटी कार

चाकसू ACP सुरेन्द्र सिंह और शिवदासपुरा थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सैनी ने जानकारी दी कि मृतकों में 3 पुरुष, दो महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं. मृतकों में रामराज वैष्णव, पत्नी मधु और बेटा रूद्र तथा रिश्तेदार कालूराम, उसकी पत्नी सीमा व बेटा रोहित व गजराज नाम के लोग शामिल हैं. मृतक फुलियावास केकड़ी और जयपुर के वाटिका के निवासी बताए जा रहें हैं.

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *