Add Your Heading Text Here

HomePunjabखुशखबरी पंजाब के लोगों के लिए… ₹10 लाख के स्वास्थ्य बीमा का रजिस्ट्रेशन कल से शुरू…

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की है कि पंजाब के तरनतारन और बर्नाला जिलों में ₹10 लाख के स्वास्थ्य बीमा योजना के रजिस्ट्रेशन कल से शुरू होंगे। रजिस्ट्रेशन के लिए नागरिकों को पहचान पत्र जैसे आधार, वोटर आईडी या पासपोर्ट साथ लाना अनिवार्य होगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान CM मान ने बताया कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बिल्कुल सरल और नागरिकों के लिए सहज होगी।

GST को लेकर मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि टैक्स को वे अपनी मर्जी से बढ़ा या घटा देते हैं, और इसे मास्टरस्ट्रोक बता देते हैं।

राशन कार्ड वेरिफिकेशन को लेकर भी CM मान ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार ने केंद्र से छह महीने का समय मांगा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी का राशन कार्ड बिना उचित ग्राउंड वेरिफिकेशन के रद्द नहीं किया जाएगा।

यह पहल स्वास्थ्य बीमा और नागरिकों के हित में पारदर्शी प्रशासन को सुनिश्चित करने वाली नीतियों का एक संयोजन है, जिससे जनता को सीधी राहत मिलने की उम्मीद है।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *