Add Your Heading Text Here

HomeNATIONALSwami Chaitanyananda Ashram News: छेड़छाड़ के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद 5 दिन की पुलिस हिरासत में, 17 युवतियों ने लगाए आरोप

स्वामी चैतन्यानंद, जिन्हें पार्थ सारथी उर्फ चैतन्यानंद सरस्वती के नाम से भी जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस ने छेड़छाड़ के एक मामले में गिरफ्तार किया है. दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि चैतन्यानंद को आगरा से पकड़ा गया. पुलिस ने पिछले तीन दिनों से हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों में उनकी तलाश में छापेमारी की थी. आरोपी को 17 युवतियों द्वारा लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद उन्हें दिल्ली लाया गया और पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस उनसे पूछताछ करेगी और आगे की जांच जारी रहेगी. देखें वीडियो

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *