Add Your Heading Text Here

HomePoliticsअकाली दल ने पूर्व मंत्री के बेटे को निकाला:पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप, फतेहगढ़ साहिब से 2022 में लड़ा था चुनाव

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल ने पूर्व मंत्री रणधीर सिंह चीमा के बेटे जगदीप सिंह चीमा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। अकाली दल के प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने अपने ‘X’ हैंडल पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। डॉ. चीमा ने बताया कि जगदीप चीमा पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे, जिसके चलते पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उनके खिलाफ यह कार्रवाई की है। जगदीप चीमा पार्टी के महासचिव थे और उन्होंने फतेहगढ़ साहिब से 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने जत्थेदारों को हटाने के फैसले का भी विरोध किया था। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब जगदीप चीमा फतेहगढ़ साहिब में यूथ अकाली दल की नियुक्तियां कर रहे थे और उन्होंने कल ही एक बड़ा समारोह आयोजित किया था। कुछ समय पहले उनके पिता और पूर्व अकाली मंत्री रणधीर सिंह चीमा के निधन पर सुखबीर बादल उनके घर संवेदना व्यक्त करने भी गए थे।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *