Add Your Heading Text Here

HomeSportsWomen’s World Cup: भारत ने श्रीलंका को 59 रन से हराकर शानदार शुरुआत की

गुवाहाटी में खेले गए ICC महिला विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 59 रन से पराजित कर जीत के साथ टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47 ओवरों में 8 विकेट खोकर 269 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 45.4 ओवरों में 211 रन पर ऑल आउट हो गई।

भारतीय गेंदबाज दीपती शर्मा ने सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए और टीम की जीत में अहम योगदान दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत थोड़ी हिचकिचाती रही, टीम का स्कोर एक समय 124/6 पर फंसा हुआ था। इस मुश्किल स्थिति से दीपती शर्मा (53) और अमनजोत कौर (57) ने शानदार साझेदारी करते हुए स्कोर को 250 के पार पहुंचाया और टीम को मजबूत स्थिति में लाया।

श्रीलंका की तरफ से इनोका राणावीरा ने चार विकेट झटके, लेकिन उनकी कोशिशें टीम को जीत दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं रहीं।

मौसम ने भी खिलाड़ियों की परीक्षा ली; मैच के दौरान तीन बार बारिश हुई, जिसके कारण मैच में तीन ओवर कम कर दिए गए।

श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने अपने 59वें वनडे में टीम की अगुवाई की। इस अवसर पर उन्होंने महिला क्रिकेट में सबसे अधिक वनडे कप्तानी करने वाली शशिकला श्रीवर्धने को पीछे छोड़कर नया रिकॉर्ड कायम किया।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *