Add Your Heading Text Here

HomePunjabफाजिल्का में कार ने बाइक सवार को रौंदा:युवक का पैर टूटा, सिर पर चोट; फटे टायर के सहारे गाड़ी लेकर भागा आरोपी

फाजिल्का के जलालाबाद स्थित बाहमणी वाला रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे वो बुरी तरह से जख्मी हो गया। कार चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन गांव के लोगों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। हालांकि, मौके पर पहुंचे कार चालक के परिवार के सदस्यों ने उसे ग्रामीणों से छुड़ा लिया। फिलहाल इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। जख्मी बाइक चालक का नाम मलकीत सिंह है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर मौजूद चश्मदीद शमशेर सिंह ने बताया कि बाइक पर एक नौजवान जा रहा था कि पीछे से तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। युवक का पैर टूटा, सिर पर भी चोट चश्मदीद ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार युवक का पैर टूट गया और सिर पर भी चोट आई है। हालांकि, वह लोग मौके पर कार चालक के पीछे लग गए। कार का टायर भी फट गया, लेकिन कार चालक अपना बचाव करते हुए फटे टायर के सहारे कार को भगाता रहा। आखिरकार, उसे बाहमनी वाला रोड पर पकड़ लिया गया, लेकिन मौके पर आरोपी के परिवार वाले आ गए और उसे ग्रामीणों से छुड़ा ले गए। इसके बाद लोगों ने आरोपी की सूचना पुलिस को दी। बाइक सवार युवक की हालत गंभीर लोगों का कहना है कि बाइक सवार युवक की हालत काफी गंभीर है, जिसे इलाज के लिए जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जो जलालाबाद के हो एक गांव का रहने वाला है, डाक्टरों द्वारा फरीदकोट रेफर किया गया है।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *