CITY HOME NEWS

Home ∕ Politics ∕ पंजाब सीएम भगवंत मान 1 नवंबर को लुधियाना की पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU) में राज्य से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर डिबेट करेंगे।

पंजाब सीएम भगवंत मान 1 नवंबर को लुधियाना की पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU) में राज्य से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर डिबेट करेंगे। यह डिबेट यूनिवर्सिटी के डॉ. मनमोहन सिंह ऑडिटोरियम में होगी। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी साझा की है कि इस डिबेट का नाम ‘मैं पंजाब बोलदा’ रखा गया है। दोपहर 12 बजे पंजाब की मुख्य सियासी पार्टियां जो अब तक सत्ता में रही हैं, वह अपना पक्ष रखेंगी।हर पार्टी को 30 मिनट का समय बात रखने के लिए दिया जाएगा।मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि 1 नवंबर को लुधियाना में ‘मैं पंजाब बोलदा हा’ विषय पर बहस के दौरान लोग राज्य के खिलाफ किए गए अपराधों के लिए पारंपरिक पार्टियों से जवाब मांगेंगे।

इस अवसर पर राज्य के लोगों को भाग लेने के लिए खुला निमंत्रण देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब तक सत्ता में रहे सभी राजनीतिक दल बहस के दौरान अपना पक्ष रखेंगे।उन्होंने कहा कि हर पार्टी को अपना पक्ष रखने के लिए 30 मिनट का समय मिलेगा जिसमें राज्य से जुड़े मुद्दे उठाये जायेंगे. भगवंत सिंह मान ने कहा कि ‘मैं पंजाब बोलता हूं’ बहस के दौरान प्रोफेसर निर्मल जोरा मंच का संचालन करेंगे | मुख्यमंत्री ने कहा, “खुली बहस इस बात पर केंद्रित होगी कि पंजाब को अब तक क्या और कैसे लूटा गया है। इस बहस में भाई-भतीजा, जीजा-साले, दोस्त-मुलाहजे, टोल प्लाजा, युवा-किसान, व्यापारी-दुकानदार, गुरुओं की वाणी, नहरों के पानी पर चर्चा होगी |

About Author

Posted By City Home News