पीड़ित के भाई एवं किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता अजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मलूक सिंह उम्र लगभग 55 वर्ष निवासी गांव रामपुर भुटविंड जिला तरनतारन जो कर्ज से परेशान था। कर्ज हो गयाउसने आज ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।
पीड़ित परिवार ने बताया कि मलूक सिंह के पास करीब चार एकड़ जमीन है और उस पर करीब छह से सात लाख का कर्ज था और वह फिलहाल अपनी जमीन पर मटर की खेती कर रहा था. मटर की फसल का रेट गिरने से उसकी परेशानी बढ़ गयी और उसने ट्रेन के नीचे कटकर आत्महत्या कर ली.
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता दयाल सिंह मियांविंड और सतनाम सिंह खोजकीपुर ने मृतक के परिवार का पूरा कर्ज माफ करने और मृतक के बेरोजगार बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की है.









