Add Your Heading Text Here

HomeIndiaट्रक में छिपा कर अफीम ला रहे चार तस्कर 63 किलो ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार

जिला जालंधर के थाना गोरिया की पुलिस ने नाकाबंदी दौरान ट्रक में छुपा कर अफीम ला रहे चार नशा तस्करों को 63 किलोग्राम सहित गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपी दो ट्रक व एक ट्रैक्टर ट्राली में अफीम छुपा कर ला रहे थे। आरोपी चाय पत्ती में छुपा कर अफीम लाया करते थे।

विओ : एसएसपी मुखविंदर सिंह गुल्लर ने बताया कि वीरवार को दोपहर के समय थाना गोरिया के प्रभारी सुखदेव सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ नाकाबंदी कर रखी थी। पुलिस का गुप्त सूचना मिली थी कि हाईवे से अफीम की बड़ी खेप ट्रांसफर हो रही है। जिसको पुलिस ने नाकाबंदी दौरान दो ट्रक में एक ट्रैक्टर ट्राली को रोककर तलाशी ली तो तीनों में से कुल 63 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मणिपुर के इंफाल से चाय पत्ती में अफीम छुपकर अमृतसर में सप्लाई करने वाले थे। चारों ओर अफीम को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। रेमंड दौरान गिरोह के और भी सदस्यों को मामले में नामजद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सकता है।

बाइट: एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर

About Author

Posted By City Home News