Add Your Heading Text Here

HomeIndiaउतर प्रदेश के स्थित बागपत यूपी में देर रात भयानक सड़क हादसे में टक्कर हो गई।

इस टेंपो ट्रेवल में सवार 13 लोग घायल हो गए, जबकि बलाचौर की दो महिलाओं की मौत हो गई तथा एक लड़की गंभीर जख्मी हो गई। यह लोग वृंदावन से पंजाब आ रहे थे। इस घटना के बाद बलाचौर में शोक की लहर पैदा हो गई ।ठंड के कारण हुए धुंध में विजिबिलिटी कम होने के चलते टेंपो ट्रेवल के पीछे बस ने टक्कर मार दी। जिसके चलते आगे जा रहे ट्रक में टेंपो ट्रेवल की टक्कर हो गई। यह टेंपो ट्रेवल बलाचौर से धार्मिक स्थान वृंदावन तथा और धार्मिक स्थान पर माथा टेकने के लिए गए थे। बलाचौर वापस आते समय देर रात बागपत ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे यूपी पर यह भयानक हादसा हो गया।

जिसमें बलाचौर की सीमा पत्नी सतीश राणा, उम्र 45 साल महाराणा प्रताप चौंक बलाचौर तथा मनदीप कौर पुत्री बख्शीश सिंह उम्र 40 साल की मौत हो गई है, जबकि मनदीप कौर की बेटी अमनप्रीत कौर (15) पुत्री स्वर्गी गुरदीप सिंह गंभीर जख्मी बताई जा रही है। टेंपो ट्रेवल में 13 श्रद्धालु नवांशहर के तहसील बलाचौर से वृंदावन तथा और धार्मिक स्थानों पर माथा टेकने के लिए गए हुए थे। यह सभी माथा टेक कर वापस पंजाब अपने घर बलाचौर आ रहे थे। जब यह बागपत यूपी ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे तो भयानक सड़क हादसा हो गया ,जिसमें सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक लड़की तथा ड्राइवर गंभीर जख्मी बताए जा रहे हैं।

About Author

Posted By City Home News