Add Your Heading Text Here

HomeIndiaआगरा – नेशनल हाईवे पर हादसे के बाद मुर्गों की लूट

आगरा में भीषण कोहरे के कारण वाहनों के दुर्घटना के मामले बढ़ गए हैं। आगरा- दिल्ली नेशनल हाइवे पर एक्सिडेंट का मामला सामने आया है। इस एक्सिडेंट में भी मौत की सूचना है। नेशनल हाइवे पर एक्सिडेंट के कारण कई गाड़ियां आपस में टकरा गई। इसमें एक मुर्गों से लदा वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद ड्राइवर को इलाज के लिए ले जाया गया। वहीं, लोगों ने जब मुर्गों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त देखा तो मुर्गों की लूट मच गई।पिकअप वाहन पर मुर्गे लदे थे। नेशनल हाईवे एक्सिडेंट के दौरान यह वाहन पलट गया।

इस कारण कई मुर्गों की मौत हो गई। मुर्गों की गाड़ी को पलटा देखकर वहां भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इस गाड़ी में लदे मुर्गों की लूट शुरू कर दी।नेशनल हाइवे एक्सिडेंट का शिकार हुए पिकअप वाहन में डेढ़ लाख रुपये के मुर्गे लदे हुए थे। उन्हें लेकर जाने के दौरान गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद लोगां ने इस वाहन से मुर्गों को लूटना शुरू कर दिया।आगरा में नेशनल हाइवे पर एक्सिडेंट के बाद मुर्गा वाहन से सरेआम चोरी की गई। सड़क पर गुजर रहे लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। यह अब सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है।नेशनल हाईवे एक्सिडेंट के बाद क्रेन की मदद से मुर्गा वाहन को सड़क के किनारे खड़ा कराया गया। इसके बाद लोगों को समूह इस पर झपट पड़ा। जिसके हाथ में जितना मुर्गा आया, वे लेकर निकल पड़े।मुर्गा लूट के दौरान अजीब नजारा देखने को मिला। कुछ लोग बोरे लेकर आ गए थे। वे मुर्गों को निकाल कर बोरे में भर रहे थे। यह नजारा देख हर कोई हैरान रह गया

About Author

Posted By City Home News