Add Your Heading Text Here

HomePunjabपंजाब में बाढ़ संकट पर केंद्र सक्रिय, अमित शाह ने सीएम भगवंत मान को दिलाया हरसंभव मदद का भरोसा

चंडीगढ़ – पंजाब में बाढ़ से हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। नदियों के उफान से हजारों गांव जलमग्न हो चुके हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से फोन पर बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली और राज्य को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

भारी बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से पंजाब की ओर आने वाली नदियों – सतलुज, ब्यास और रावी – समेत कई छोटी नदियों में जलस्तर तेजी से बढ़ा है। इसके कारण पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर जिलों के गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

हालात को काबू में करने और लोगों की जान बचाने के लिए एनडीआरएफ, सेना, बीएसएफ, पंजाब पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *