इस अवसर पर फोकल प्वाइंट के प्रधान संदीप खोसला ने कहा कि शहर मे जो भी गौ माता लाचार अवस्था में घूम रही हैं जैसे जैसे गौ प्रेमी अपना योगदान देते है हम शहर की गौमाता को अपनी गौशाला में लेकर आएंगे । एक दिन ऐसा दिन होगा शहर मे कोई भी लाचार गौ नही मिलेगी । गौमाता की सेवा करने मात्र से ही इन सभी की सेवा का पुण्य प्राप्त होता है, एक गौ माता की खुराक का खर्च प्रतिदिन ₹ 70/- के हिसाब से केवल ₹ 2100/- प्रति माह है जोकि प्रत्येक परिवार बड़ी आसानी से गौसेवा के निमित्त गौशाला में देकर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकता है उन्होंने कहा यह सेवा केवल गौ भक्तों के आर्थिक सहयोग से ही संभव हो रही है तथा इस समय गौवंश की समुचित सेवा संभाल हेतु बजट गड़बड़ा गया है जिसके लिए आप सभी दानी सज्जनों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है,

उन्होंने सभी से गौसेवा का संकल्पअभियान से जुड़ने की अपील की। इस अवसर पर नितिन अग्रवाल ने एक सुमीत महाजन ने एक, मनु शर्मा ने पांच गौरव अग्रवाल ने एक (कुल 8 गाय) को पंडित हरीश शास्त्री जी ने पूर्ण विधि विधान से पूजन करके गोद लेकर उनकी सेवा का संकल्प दिलाया इस अवसर पर गौरव अग्रवाल ने कहा कि अगर ऐसे गौ प्रेमी आगे आते है तो जैसे जैसे गौ पूजा बढ़ेगी वैसे ही गौ हत्या भी रुकेगी उन्होंने लोगों से इस पुण्य कार्य में बढ़चढ़ कर शामिल होने की अपील की
अमृतसर से सुनील खोसला की रिपोर्ट









