Add Your Heading Text Here

HomePoliticsपंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव: पूर्व मंत्री अनिल जोशी कांग्रेस में शामिल होने वाले

चंडीगढ़। पंजाब की सियासत में एक बड़ा मोड़ देखने को मिल सकता है। पूर्व मंत्री अनिल जोशी जल्द ही कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, अनिल जोशी ने हाल ही में दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी और कल चंडीगढ़ में होने वाली पंजाब कांग्रेस की अहम बैठक में उनका formally कांग्रेस में शामिल होना तय हो सकता है।

अनिल जोशी ने अकाली-भाजपा सरकार के समय अमृतसर के उत्तरी हलके से विधायक के रूप में कार्य किया था और उन्हें कैबिनेट मंत्री मंडल में भी शामिल किया गया था। भाजपा द्वारा उन्हें पार्टी से बाहर किए जाने के बाद वे अकाली दल में शामिल हो गए थे।

हालांकि, अकाली दल की सीट से हारने के बाद उन्होंने पिछले वर्ष अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। अब अनिल जोशी कांग्रेस में शामिल होकर अपने राजनीतिक भविष्य की नई दिशा तलाशने जा रहे हैं।

राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, अनिल जोशी का कांग्रेस में शामिल होना पंजाब की सियासी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है, खासकर अमृतसर और आसपास के क्षेत्रों में। इससे कांग्रेस को स्थानीय स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने में मदद मिल सकती है।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *