
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 के रोमांचक फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 146 रन बनाए, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें समय से पहले रोक दिया।
पाकिस्तान की शुरुआत शानदार रही, सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फ़रहान और फखर ज़मान ने अच्छी पारियां खेलीं, जबकि सईम अयूब ने भी 14 रन जोड़े। हालांकि बाकी टीम के बल्लेबाज दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच सके और पूरी टीम 19.1 ओवर में 146 रन पर ढेर हो गई। भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने चार विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए।
भारत ने 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर मैच जीत लिया। Tilak Varma ने नाबाद 69 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी की। संजू सैमसन ने 21 गेंदों में 24 रन बनाए, जबकि शिवम दूबे ने 22 गेंदों में 33 रन की तेज पारी खेली और टीम को जीत दिलाई।









