Add Your Heading Text Here

HomeSportsएशिया कप : भारत की शानदार जीत; यूएई को नौ विकेट से हराया

दुबई – एशिया कप 2025 की शुरुआत टीम इंडिया ने धमाकेदार अंदाज़ में की। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने यूएई को हराते हुए ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो भारतीय क्रिकेट इतिहास में दर्ज हो गया।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए यूएई की टीम महज़ 57 रन पर ढेर हो गई। भारतीय गेंदबाज़ों ने शुरू से ही दबदबा बनाए रखा। कुलदीप यादव ने 4 विकेट, जबकि शिवम दुबे ने 3 विकेट चटकाए। यूएई की ओर से अलीशान शराफू (22 रन) और कप्तान मोहम्मद वसीम (19 रन) ही थोड़ी देर तक टिक पाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने इस छोटे स्कोर को महज़ 27 गेंदों (4.3 ओवर) में ही हासिल कर लिया। 93 गेंदें शेष रहते मिली यह जीत भारत के लिए अब तक की सबसे तेज़ चेज़ साबित हुई। बल्लेबाज़ी में अभिषेक शर्मा ने 30 रन बनाए, जबकि शुभमन गिल ने 20 रन जोड़े।

पुराने रिकॉर्ड पीछे छूटे

इससे पहले 2021 में भारत ने दुबई में स्कॉटलैंड को 81 गेंदें शेष रहते हराया था। वहीं 2024 टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड ने ओमान को एंटीगुआ में सिर्फ 19 गेंदों में मात देकर 101 गेंदें शेष रखीं थीं। श्रीलंका ने भी 2014 में नीदरलैंड को 90 गेंदें शेष रहते हराकर इतिहास रचा था।

भारत की जीत पर नज़र

भारत की यह जीत न सिर्फ एशिया कप में टीम के आत्मविश्वास को नई ऊँचाई देती है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में खिताब की प्रबल दावेदार है।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *