Add Your Heading Text Here

HomeLocal Newsपंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे बलवंत सिंह राजोआना ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को जेल से चिट्‌ठी लिखी है।

जिसमें उसने लिखा है कि जो पिटीशन SGPC ने राष्ट्रपति को डाली है उसे वापस लें। इस पर लुधियाना से कांग्रेस के सांसद भड़क गए हैं। उन्होंने कहा कि आज शिरोमणि अकाली दल के बिक्रम मजीठिया और बादल परिवार की सच्चाई राजोआना ने खुद ही लोगों के सामने रख दी है। उसने खुद चिट्ठी में लिखा है कि उसके साथ बादलों ने सियासत की है।बिट्टू ने कहा कि मजीठिया जेल से बाहर आकर कहते थे कि मैं राजोआना के साथ जेल में रहा हूं, इस तरह के बयान देना उन्हें शोभा नहीं देते थे। क्योंकि राजोआना कोई नेल्सन मंडेला नहीं है। वह एक हत्यारा है। जिसने पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या की है।

राजोआना की मजीठिया तारीफ करते नहीं थकते थे, लेकिन आज उसी राजोआना ने शिअद की निंदा की कि उसे सियासत में इस्तेमाल किया गया है। उसकी बहन को चुनाव बादल परिवार ने लड़वाए। उन्होंने कहा कि राजोआना को आज पता चल चुका है कि मजीठिया और बादलों की अब सियासत किस कदर रह चुकी है।

About Author

Posted By City Home News