
मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम ने दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। जीत के जश्न के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम और सहायक स्टाफ को 21 करोड़ रुपये के पुरस्कार देने का ऐलान किया।
BCCI ने अपने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस ऐलान को साझा करते हुए लिखा,
“तीन मुकाबले, तीनों में जीत। एशिया कप चैंपियन। संदेश भेज दिया गया। टीम और सहायक स्टाफ के लिए 21 करोड़ रुपये का पुरस्कार।”
बोर्ड ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि किस खिलाड़ी या स्टाफ सदस्य को कितनी राशि दी जाएगी।
BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने ट्वीट करते हुए टीम इंडिया को जीत के लिए बधाई दी और कहा,
“एशिया में अजेय चैंपियन! पाकिस्तान के खिलाफ 3-0 से शानदार जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई। तिलक वर्मा और कुलदीप यादव का प्रदर्शन दबाव के बावजूद शानदार रहा।”









