हार्दिक को चोट लगना टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस दोनों के लिए बड़ा झटका साबित हो रहा है | मुंबई इंडियंस ने 15 दिसंबर को हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाने की घोषणा की थी | लेकिन अब हो सकता है कि मुंबई इंडियंस को इसका खामियाजा भुगतना पड़े | दसरल ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को वर्ल्ड कप 2023 के दौरान टखने में चोट लग गई थी. इसके चलते उन्हें वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा था. बाद में वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 सीरीज भी नहीं खेल पाए. इन सबके बीच उम्मीद लगाई जा रही थी कि वो जनवरी में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले T20 सीरीज तक ठीक हो जाएंगे. लेकिन अब खबर आ रही है कि हार्दिक इस सीरीज़ तक चोट से नहीं उबर पाएंगे. साथ ही वो अगले साल IPL में भी नहीं खेल सकते हैं. 2024 की शुरुआत में अफगानिस्तान के साथ टीम इंडिया तीन T20 मैच खेलेगी.
11 से 17 जनवरी के बीच. फिर जून में T20 वर्ल्ड कप होना है | एक रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक के टखने की चोट जल्दी ठीक नहीं हो सकती है. इसलिए वो इस T20 सीरीज के साथ IPL 2024 सीज़न से भी बाहर हो सकते हैं.मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार IPL की ट्रॉफी जीती है. वो 2013 में मुंबई के कप्तान बने थे और उन्होंने 10 सीजन तक टीम की कप्तानी की.हाल में, पांड्या को मुंबई इंडियंस का नया कप्तान बनाया गया था. इस पर क्रिकेट फैन्स के बीच खूब हंगामा भी हुआ. इंस्टाग्राम पर मुंबई इंडियंस के लाखों फॉलोअर्स घट गए. MI ने काफी जद्दोजहद के बाद उन्हें गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था. हार्दिक को अपनी टीम में शामिल करने के लिए मुंबई की टीम ने धाकड़ ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन की कुर्बानी दी. ग्रीन को मुंबई ने 17.5 करोड़ रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ ट्रेड किया था.









