Add Your Heading Text Here

HomeEntertainmentBigg Boss 19: बिग बॉस के घर से चोरी हुआ कंटेस्टेंट्स का सामान! घरवालों पर आएगी नई आफत या ये है कोई सीक्रेट टास्क?
Bigg Boss 19: बिग बॉस के घर से चोरी हुआ कंटेस्टेंट्स का सामान! घरवालों पर आएगी नई आफत या ये है कोई सीक्रेट टास्क?

Bigg Boss 19 Promo: बिग बॉस एक ऐसा रियलिटी शो है, जहां नए-नए ट्विस्ट से लेकर पूरा गेम पलट जाने तक, सबकुछ बेहद आम है. घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स भी अब इस बात से अनजान नहीं है कि इस घर में कभी भी कुछ भी हो सकता है. बिग बॉस 19 में अब घरवालों का सामान अपनी जगह से गायब हो गया है. कंटेस्टेंट्स के कपड़ों से लेकर घर का राशन तक, सब मिसिंग है. लेकिन सवाल ये है कि क्या ये कोई सीक्रेट टास्क है या फिर घरवालों के सामने कोई नई चुनौती आने वाली है?

दरअसल मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है. बिग बॉस 19 के नए प्रोमो ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. प्रोमो की शुरुआत बसीर अली के साथ होती है, जो घर के कैप्टन अमाल मलिक से शिकायत करते हैं कि उनके सामान के साथ छोड़छाड़ की गई है और उनकी चीज़ें गायब हैं. ये सुनते ही अमाल हैरान रह जाते हैं.

घर से सामान हुआ चोरी, टेंशन में कंटेस्टेंट

धीरे-धीरे घर में बात फैलती है और सभी अपनी-अपनी चीज़ें ढूंढने लगते हैं. इसी के साथ क्लिप में देखा जा सकता है कि चीज़ों की तलाश करते हुए गौरव खन्ना कहते हैं कि जरूर ये कोई सीक्रेट टास्क है. वहीं कुनिका सदानंद बताती हैं कि रसोई से भी सब गायब है, चाय, चीनी, मसाले..सब गायब है. पूरा घर अलग-अलग जगह पर चीज़ों की तलाश करना शुरू कर देता है. कोई गार्डन में देखता है तो कोई बैड बॉक्स में. लेकिन किसी के हाथ कुछ नहीं आता.

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

अभिषेक बजाज ने घरवालों को दी धमकी

वहीं नीलम शिकायत करती हैं कि उन्हें नमक के बिना चक्कर आ रहे हैं. इसी बीच अभिषेक बजाज भी धमकाते हुए कहते हैं कि जिसके पास सामान निकला उसे छोड़ेंगे नहीं. अमाल बिग बॉस से गुजारिश करते हैं कि वो उनकी मदद करें. इसके साथ ही पूरे घर में सायरन बजने लगते हैं और बिग बॉस सभी घरवालों को एक साथ जमा होने के लिए कहते हैं. इस प्रोमों को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, घरवालों पर आई नई आफत, जब सारा सामान हुआ गायब. ये है बिग बॉस का सीक्रेट टास्क या डेंजर जॉन का सिग्नल.

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *