
पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बिहार की राजनीति में जबरदस्त हलचल मच गई है। इस विवाद ने सत्ता और विपक्ष के बीच सियासी टकराव को और तीखा कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि आगामी चुनाव में आरजेडी और कांग्रेस नेताओं द्वारा की गई इस अभद्र टिप्पणी का जवाब बिहार की जनता जरूर देगी। उन्होंने इसे केवल व्यक्तिगत अपमान नहीं, बल्कि पूरे समाज की अस्मिता से जुड़ा मामला बताया।
इसी बीच एनडीए ने इस मुद्दे पर बड़ा कदम उठाते हुए 4 सितंबर को बिहार बंद का ऐलान कर दिया है। बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने राज्य की जनता से इस बंद को सफल बनाने की अपील की है।









