Add Your Heading Text Here

HomePoliticsकेंद्रीय योजनाओं पर कैंप आयोजित करने जा रहे भाजपा नेताओं को लिया हिरासत में

लालड़ू के नज़दीकी नगला गांव में केंद्र सरकार की योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी देने के लिए कैंप लगाने पहुंचे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सोमवार को हिरासत में ले लिया।

हिरासत में लिए गए नेताओं में भाजपा जिला प्रधान मोहाली संजीव वशिष्ठ, वरिष्ठ भाजपा नेता गुरदर्शन सिंह सैनी, मनप्रीत सिंह बनी संधू, संजीव खन्ना, रविंद्र वैष्णव, पूर्व जिला प्रधान सुशील राणा, पूर्व मंडल प्रधान राजपाल राणा, गुरमीत सिंह तिवाना, रविंद्र सिंह राणा बलटाणा और मंडल प्रधान पवन धीमान शामिल हैं। सभी को ज़ीरकपुर थाने में रखा गया है।

इस कार्रवाई को लेकर एसडीएम डेराबसी अमित गुप्ता ने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के मुताबिक कोई भी निजी व्यक्ति आधार कार्ड की जानकारी प्राप्त नहीं कर सकता। यह कार्य केवल सरकारी अधिकृत एजेंसियों द्वारा ही किया जा सकता है।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *