Add Your Heading Text Here

HomeNATIONALचंडीगढ़ में छाए बादल, बारिश के आसार:सुखना लेक खतरे के निशान से नीचे; 31 अक्टूबर तक नदी-झीलों पर जाने की मनाही

चंडीगढ़ में जहां शुक्रवार को पूरा दिन धूप निकली थी, वहीं शनिवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। शनिवार को मौसम बदलता रहेगा। दिन में धूप और बादल दोनों रहेंगे, लेकिन दोपहर के बाद हल्की बारिश होने की संभावना है। चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा सुखना लेक के आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। चंडीगढ़ में पिछले दिनों कभी कम तो कभी ज्यादा बारिश हो रही थी, लेकिन शुक्रवार को सुबह से मौसम साफ रहा और पूरा दिन धूप निकली रही। धूप भी इतनी तेज थी कि लोग देर तक खड़े नहीं रह पा रहे थे। चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा बारिश को देखते हुए 7 सितंबर तक शहर के सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। अब सोमवार को स्कूल खुलेंगे। दोपहर बाद बारिश के आसार मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन दोपहर बाद बारिश होने के आसार हैं। अगर यह बारिश लगातार होती रही तो सुखना लेक के फ्लड गेट फिर से खोले जा सकते हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किया आदेश चंडीगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते शहर के जलाशयों और चोयों में पानी का स्तर काफी बढ़ गया है। जिला मजिस्ट्रेट निशांत कुमार यादव ने आदेश जारी कर साफ किया है कि किसी भी व्यक्ति या उसके पालतू पशु को तालाब, नाले, चोए, झील, पोखर या अन्य जलाशयों में प्रवेश करने की सख्त मनाही होगी। आदेश में कहा गया है कि बारिश के कारण सुखना चोए, पटियाला की राव सहित कई जलधाराओं का पानी उफान पर है। ऐसे में लोगों का तैरने, नहाने, मछली पकड़ने या अन्य किसी उद्देश्य से इन जगहों पर जाना उनकी जान के लिए खतरनाक हो सकता है। यह पाबंदी 2 सितंबर 2025 की आधी रात से लागू होकर 31 अक्टूबर 2025 तक प्रभावी रहेगी। आदेश तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, यह प्रतिबंध आपदा प्रबंधन टीम, पुलिस, सैन्य या अर्धसैनिक बल और अन्य सरकारी कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा, जिन्हें बचाव कार्य या सक्षम प्राधिकारी द्वारा अधिकृत कार्यों के लिए जलाशयों में जाना होगा।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *