Add Your Heading Text Here

HomeIndiaराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह कांग्रेस हिस्सा नहीं लेगी. इसे आरएसएस और बीजेपी का इवेंट करार दिया.

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह कांग्रेस हिस्सा नहीं लेगी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता अधिर रंजन चौधरी ने निमंत्रण ठुकरा दिया है और इसे आरएसएस और बीजेपी का इवेंट करार दिया.

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बयान जारी कर कहा, ”पिछले महीने, कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता श्री अधीर रंजन चौधरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन का निमंत्रण मिला. भगवान राम की पूजा-अर्चना करोड़ों भारतीय करते हैं. धर्म मनुष्य का व्यक्तिगत विषय होता आया है, लेकिन बीजेपी और आरएसएस ने वर्षों से अयोध्या में राम मंदिर को एक राजनीतिक परियोजना बना दिया है.”

उन्होंने आगे कहा, ”स्पष्ट है कि एक अर्द्धनिर्मित मंदिर का उद्घाटन केवल चुनावी लाभ उठाने के लिए ही किया जा रहा है. 2019 के माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को स्वीकार करते हुए एवं लोगों की आस्था के सम्मान में श्री मल्लिकार्जुन खरगे, श्रीमती सोनिया गांधी एवं श्री अधीर रंजन चौधरी भाजपा और आरएसएस के इस आयोजन के निमंत्रण को ससम्मान अस्वीकार करते हैं.”

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *