Add Your Heading Text Here

HomeIndiaमालदीव के मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी

मालदीव के मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी को लेकर दोनों देशों के बीच तल्खी बढ़ गई है. इस बीच खबर है कि भारत के विदेश मंत्रालय ने मालदीव के उच्चायुक्त को तलब किया है. मालदीव के उच्चायुक्त इब्राहिम शाहीब दिल्ली के साउथ ब्लॉक में विदेश मंत्रालय पहुंचे. भारत ने पीएम मोदी के खिलाफ बयानों पर मंत्रियों की टिप्पणियों को लेकर सख्त नाराजगी जताई है.बता दें कि मालदीव की महिला मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इस मुद्दे को भारत ने मालदीव की मोहम्मद मुइज्जू सरकार के सामने उठाया था. मामले में भारतीय उच्चायुक्त ने मंत्री की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई थी. इसके बाद मंत्रियों को सस्पेंड किया गया था.तमाम विवादों के बीच मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद अदीब भारत के समर्थन में खड़े नजर आए हैं. उन्होंने इस विवाद पर माफी मांगते हुए पीएम मोदी को वैश्विक नेता बताया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मालदीव पर भारत का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है. मालदीव पर आम लोगों के साथ-साथ अब भारत की दिग्गज ट्रैवल कंपनियों ने भी अपने गुस्से का इजहार करना शुरू कर दिया है.

देश की बड़ी ट्रैवल कंपनी ईजमाइट्रिप (EaseMyTrip) ने मालदीव की अपनी सभी फ्लाइट्स बुकिंग को कैंसिल कर दिया है. कंपनी के को फाउंडर और CEO निशांत पिट्टी (Nishant Pitti) ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है…  निशांत पिट्टी ने कहा है कि देश की एकजुटता में शामिल होते हुए EaseMyTrip ने मालदीव की सभी फ्लाइट्स बुकिंग को सस्पेंड करने का फैसला लिया है.

About Author

Posted By City Home News