Add Your Heading Text Here

HomeIndiaसी.पी. राधाकृष्णन बने देश के नए उपराष्ट्रपति, 12 सितंबर को लेंगे शपथ

नई दिल्ली: देश को नया उपराष्ट्रपति मिल गया है। सी.पी. राधाकृष्णन 12 सितंबर को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस अवसर पर उन्हें शपथ दिलाएंगी।

67 वर्षीय राधाकृष्णन ने हाल ही में हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की थी। उनकी जीत को राष्ट्रीय राजनीति में एक बड़ा संदेश माना जा रहा है।

यह चुनाव इसलिए कराना पड़ा क्योंकि मौजूदा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों के चलते अचानक इस्तीफ़ा दे दिया था। धनखड़ का कार्यकाल अभी शेष था, लेकिन उनके इस्तीफ़े के बाद रिक्त हुए पद को भरने के लिए चुनाव करवाना ज़रूरी हो गया।

अब सभी की नज़रें 12 सितंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह पर हैं, जो राष्ट्रपति भवन में पूरे राजकीय सम्मान के साथ संपन्न होगा।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *