Add Your Heading Text Here

HomeCrimeमेंहदी लगाकर वापस घर जा रहे व्यक्तियों पर जानलेवा हमला चली गोलियां

मेंहदी लगाकर वापस घर जा रहे व्यक्तियों पर जानलेवा हमला चली गोलियां राधे कृष्ण मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे श्री रामनवमी उत्सव कमेटी के सदस्य को किया सूचित , श्री रामनवमी उत्सव कमेटी के सदस्य पहुंचे घटना स्थल पर, घायलों को करवाया गया अस्पताल में भर्ती , दो मोबाइल फ़ोन और ₹10,000 छीनकर भागे आरोपी

रात को करीब 9 बजे के बाद सोनू मेहंदी वाला जो राधे कृष्ण मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कर रहा था उसे फोन आया जो लड़के मेंहदी लगाकर वापस आ रहे थे उन्हें गोली लगी है और वह जानिया गांव के पास है।

इतना सुनते ही श्री रामनवमी उत्सव कमेटी के सभी मेंबर गाड़ियों में पहुंचकर घटना स्थल पर पहुंचे ।

इसी दौरान एस एच ओ जंडियाला को फोन कर घटना की जानकारी दी गई। घायलों को गाड़ी में डालकर एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया। मौके पर एस एच ओ जंडियाला अपनी पूरी टीम के साथ उस निजी अस्पताल में पहुंचे और घायलों का हाल-चाल पूछ और उनसे सारी जानकारी ली।



उनका बयान लिया उन्होंने बताया कि जब वह गांव बुंधाला से मेहंदी लगाकर वापस आ रहे थे तो पीछे से एक मोटरसाईकिल स्वार तीन युवकों ने उन्हें रोकने की कोशिश की जब यह नहीं रुके तो उन्होंने आगे आकर दातर मारकर एक्टिवा की लाइट तोड़ दी और यह दोनों युवक गिर पड़े। फिर उन्होंने एक हवाई फायर किया । उनके पास से दो मोबाइल फ़ोन और ₹10000 छीनकर भाग गए घायल ने बताया कि उन तीनों ने अपने चेहरे ढके हुए थे और अंधेरे के कारण भी उन्हें पहचान नहीं सके ।

जब उन्हें निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया तो उनका इलाज शुरू किया कराया गया मौके पर एस एच ओ जंडियाला और चौंकी इंचार्ज राजवीर सिंह और पूरी टीम हाजिर थी। घायलों के बयान पर चौकी इंचार्ज ने पर्चा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

About Author

Posted By City Home News