Add Your Heading Text Here

HomeCrimeनीले ड्रम में मिला पति का शव: नमक से गलाने और पत्थर से दबाने की कोशिश, पत्नी और मकान मालिक का बेटा फरार

राजधानी में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक व्यक्ति का शव उसके ही किराए के मकान में नीले ड्रम से बरामद हुआ। जांच में खुलासा हुआ कि शव को ड्रम में डालकर उस पर नमक डाला गया था ताकि वह गल जाए, और ऊपर भारी पत्थर रखे गए थे

राजधानी में दिल दहला देने वाली वारदात का खुलासा हुआ है। एक मकान की छत से अचानक तेज दुर्गंध आने लगी। जब मकान मालिक की पत्नी जांच करने गई तो उसे लगा कि शायद कोई जानवर मर गया है, लेकिन गंध और तेज होते ही मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

ड्रम से बरामद हुआ शव

पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो छत पर रखा एक नीला ड्रम संदेह के घेरे में आया। ड्रम खोला गया तो अंदर से एक युवक का शव बरामद हुआ। शव पर नमक और ऊपर पत्थर डाले गए थे, जिससे शक है कि उसे गलाने और छिपाने की कोशिश की गई थी।

पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी और मकान मालिक का बेटा घटना के बाद से गायब हैं। शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने मिलकर हत्या को अंजाम दिया और सबूत छिपाने की कोशिश की।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *