Add Your Heading Text Here

HomePoliticsदिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमला: बीजेपी का आरोप, हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश, सिर पर चोट लगी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जन सुनवाई के दौरान हमला हुआ। मुख्यमंत्री आवास के अधिकारियों के मुताबिक, जब सीएम लोगों की शिकायतें सुन रही थीं, तभी एक शख्स अपनी फरियाद लेकर उनके पास पहुंचा। इसी दौरान उसने अचानक सीएम को थप्पड़ मार दिया।घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अपना नाम राजेश भाई खिमजी सकरिया बताया है। वह गुजरात के राजकोट का रहने वाला है और उसकी उम्र 41 वर्ष है। गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने इस पूरे मामले की जानकारी गृह मंत्रालय को भेज दी है, जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री पर हुए हमले की विस्तृत रिपोर्ट शामिल है।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *