
राजधानी दिल्ली में दहशत का माहौल फैल गया है। सोमवार सुबह दो स्कूलों और एक कॉलेज को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और तुरंत बम निरोधक दस्ता (BDS) मौके पर पहुंच गया।सूचना मिलते ही पुलिस बल ने स्कूल और कॉलेज को खाली करवाया। बम निरोधक दस्ते ने परिसर की गहन जांच शुरू कर दी है। साथ ही डॉग स्क्वॉड की मदद भी ली जा रही है।+
फायर डिपार्टमेंट को इस मामले की जानकारी सुबह 7 बजकर 24 मिनट पर मिली। इसके तुरंत बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते (BDS) को अलर्ट कर दिया गया।
पुलिस का कहना है कि धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है। ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर सेल जांच में जुट गई है।धमकी की खबर मिलते ही बच्चों के माता-पिता घबराकर स्कूल पहुंच गए। हालांकि, पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।
–









