
Rise And Fall: अशनीर ग्रोवर का रियलिटी शो राइज एंड फॉल को लोगों का काफी अच्छा रिएक्शन मिल रहा है, हाल ही में शो के दौरान होस्ट अशनीर ग्रोवर ने इसकी बढ़ती टीआरपी के बारे में भी बात की है. ये शो 6 सितंबर से स्ट्रीम हो रहा है, जिसके बाद से अब धीरे-धीरे लोग अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासे करते दिख रहे हैं. हाल ही में धनश्री ने भी अपने रिश्ते को लेकर बाद की है साथ ही उनकी बातचीत में उनके एक्स हसबैंड की रिलेशनशिप की भी बात का खुलासा हुआ है.
कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर धनश्री वर्मा शो में काफी जाना माना चेहरा हैं. उनकी गेम स्ट्रैटजी को भी लेकर लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं. हालांकि, शो के दौरान धनश्री ने अपने एक्स हसबैंड और इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की है. इसके साथ उन्होंने खुद को लेकर फैल रही अफवाहों को लेकर भी क्लैरिफिकेशन दिया है. बता दें कि धनश्री के तलाक के वक्त अफवाह फैली थी कि उन्होंने अपने रिश्ते में धोखा दिया है.
‘आपने धोखा दिया है’
दरअसल, राइज एंड फॉल में शामिल अरबाज पटेल और धनश्री रिश्तों को लेकर बात कर रहे थे. इस दौरान अरबाज ने बिना नाम लिए युजवेंद्र चहल के रिश्ते का खुलासा किया है. अरबाज ने कहा, वो अभी जिसके साथ उन्हें मैं जानता हूं. इस पर धनश्री ने कहा कि उन्हें इस बारे में बात नहीं करनी है, आगे अरबाज ने धनश्री को लेकर चीटिंग की अफवाह सुनने की बात कही, अरबाज ने कहा, मुझे ऐसा सुनने में आया था कि आपने धोखा दिया है. इस पर धनश्री ने रिएक्ट करते हुए इसे गलत और फालतू बताया है.
‘डर है मैं मुंह न खोल दूं’
धनश्री ने कहा, वो तो फैलाएंगे न फालतू बात, उनको डर है कि मैं मुंह न खोल दूं, तो दबाएंगे न. मैं बता दुंगी न एक-एक बात, तो ये शो आपको पीनट लगेगा. हालांकि, पहले भी धनश्री ने इनडायरेक्ट तरीके से अपने लिए फैलाई गईं अफवाहों पर बात की है. उन्होंने कहा था कि सबके हाथ में अपनी इज्जत होती है. जब आप एक शादी में बंधे होते हो, तो दूसरे पर्सन की भी इज्जत की जिम्मेदारी आप पर होती है. मैं भी डिसरिस्पेक्ट कर सकती थी. चहल के रिश्ते की बात करें, तो कई बार उनका नाम आरजे महवश के साथ जुड़ चुका है.









