Add Your Heading Text Here

HomeEntertainmentDisha Patani House Firing: शूटर नकुल और विजय दिल्ली से अरेस्ट, 1 लाख रुपये का था इनाम; बरेली में कहां छिपे थे?
Disha Patani House Firing: शूटर नकुल और विजय दिल्ली से अरेस्ट, 1 लाख रुपये का था इनाम; बरेली में कहां छिपे थे?

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को बागपत के रहने वाले दो शूटरों नकुल सिंह और विजय तोमर को गिरफ्तार कर लिया. दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था. बरेली पुलिस अब इन दोनों शूटरों को लेकर आएगी. इस पूरी वारदात के पीछे रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग का हाथ बताया जा रहा है.

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि चारों शूटर 10 सितंबर को ही बरेली पहुंच गए थे. नकुल और विजय स्प्लेंडर बाइक से आए और सुबह करीब 6 बजकर 48 मिनट पर झुमका चौराहे पर सीसीटीवी में कैद हुए. इसके बाद सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर नकुल, विजय और हरियाणा के शूटर अरुण ने जंक्शन रोड के हिंद गेस्ट हाउस में चेक-इन किया. यह गेस्ट हाउस दिशा पाटनी के घर से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर है. चौथा शूटर रविंद्र पास के प्रीत पैलेस होटल में रुका था. उसने वहां सागर नाम से नकली आईडी दी थी. यहीं से चारों ने योजना बनाकर अगले दो दिनों में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया.

बीते 11 और 12 सितंबर को दिशा पाटनी के सिविल लाइंस स्थित घर पर फायरिंग की गई थी. पहली फायरिंग 11 सितंबर की सुबह करीब 4:30 बजे हुई. उस वक्त दिशा पाटनी मुंबई में थीं और उनके पिता जगदीश पाटनी परिवार के साथ घर पर थे. उन्होंने FIR में बताया कि अचानक उनका कुत्ता भौंकने लगा. शक होने पर जब वे बालकनी में आए तो बाइक पर दो युवक नजर आए. टोकने पर उनमें से एक ने उन पर फायरिंग कर दी. जगदीश पाटनी ने घर के पिलर के पीछे लेटकर किसी तरह अपनी जान बचाई. इसके अगले दिन यानी 12 सितंबर को रविंद्र और अरुण ने दोबारा फायरिंग की. इस बार रविंद्र ने गोली चलाई और अरुण बाइक चला रहा था. सीसीटीवी फुटेज में रविंद्र का चेहरा साफ दिखाई दे गया था.

STF ने दो शूटरों को किया ढेर

घटना के बाद पुलिस और एसटीएफ अलर्ट हो गई. 17 सितंबर की शाम यूपी एसटीएफ ने हरियाणा और दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर गाजियाबाद में मुठभेड़ की. इसमें हरियाणा के शूटर अरुण और रविंद्र मारे गए. जबकि नकुल और विजय फरार हो गए थे. तभी से दोनों की तलाश की जा रही थी.अब दिल्ली पुलिस ने नकुल और विजय को पकड़ लिया है. बरेली पुलिस बी-वारंट जारी करके उन्हें बरेली लाएगी ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके.

रोहित गोदारा गैंग की धमकी

इस पूरी वारदात के पीछे रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग का हाथ बताया जा रहा है.पुलिस के मुताबिक, ये चारों शूटर उसी गैंग से जुड़े थे. जब एसटीएफ ने रविंद्र और अरुण को एनकाउंटर में मार गिराया, तो गैंग लीडर रोहित गोदारा बौखला गया. उसने पुलिस को खुलेआम धमकी दी कि अपने शूटरों की मौत का बदला लिया जाएगा और किसी को माफी नहीं मिलेगी.

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *