Add Your Heading Text Here

HomeIndiaDividend Stock: इस कंपनी ने दिया डिविडेंड का ऐलान, 1 शेयर पर मिलेगा 160 रुपये
Dividend Stock: इस कंपनी ने दिया डिविडेंड का ऐलान, 1 शेयर पर मिलेगा 160 रुपये

Dividend Stock: महाराष्ट्र स्कूटर्स लिमिटेड अपने शेयरधारकों के लिए जल्द ही एक बड़ी खुशखबरी लेकर आ रही है. अगर आपने कंपनी के शेयर खरीदे हैं तो ये खबर आपके लिए किसी त्योहार से कम नहीं होगी. कंपनी ने फैसला किया है कि वह अपने शेयरधारकों को हर शेयर पर 160 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देगी. इस डिविडेंड का रिकॉर्ड डेट 22 सितंबर, यानी कल रखा गया है. मतलब जिन निवेशकों के नाम उस दिन कंपनी के रिकॉर्ड में होंगे, उन्हें ये भारी डिविडेंड मिलेगा. ये पिछले कई सालों में कंपनी की तरफ से सबसे बड़ा डिविडेंड है. निवेशकों के लिए ये एक बहुत खास मौका हो सकता है.

अब तक का सबसे बड़ा भुगतान

महाराष्ट्र स्कूटर्स लिमिटेड ने पहली बार 2001 में डिविडेंड देना शुरू किया था, तब सिर्फ 1 रुपये प्रति शेयर दिया गया था. उसके बाद से कंपनी ने अपने निवेशकों को लगातार लाभांश देते आ रही है. इस साल जून में कंपनी ने 30 रुपये का फाइनल डिविडेंड और 30 रुपये का स्पेशल डिविडेंड भी दिया था. अब इस बार के अंतरिम डिविडेंड के साथ कुल मिलाकर निवेशकों के लिए एक खास मौका बन गया है. इस तरह साल भर में निवेशकों को तीन अलग-अलग डिविडेंड मिले हैं, जो कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति और अच्छे प्रदर्शन का सबूत हैं.

6 महीने में शेयरों में 82% की बढ़ोतरी

जहां महाराष्ट्र स्कूटर्स लिमिटेड अपने डिविडेंड के जरिए निवेशकों को आकर्षित कर रही है, वहीं कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन भी कमाल का रहा है. शुक्रवार को बाजार बंद होने तक कंपनी के शेयर 17,757.95 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए. पिछले छह महीनों में कंपनी के शेयरों में 82 फीसदी की शानदार तेजी आई है. एक साल के अंदर निवेशकों को करीब 47 फीसदी का रिटर्न मिला है. खास बात ये है कि पिछले 5 सालों में कंपनी के शेयरों ने 481 फीसदी का जबरदस्त उछाल दिखाया है.

कल है रिकॉर्ड डेट

महाराष्ट्र स्कूटर्स लिमिटेड का ये डिविडेंड उन निवेशकों के लिए एक बड़ा मौका है जो लगातार और अच्छे रिटर्न की तलाश में हैं. कंपनी ने अपनी मजबूत वित्तीय स्थिति और बढ़िया लाभांश से निवेशकों का भरोसा कायम रखा है. जो भी निवेशक 22 सितंबर, यानी कल, कंपनी के रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लेंगे, उन्हें ये डिविडेंड जरूर मिलेगा.

Disclaimer:ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *